Go Back
Lyrics

7 MAN MAST HUA.mp3


Album: KABIR BHAJNAMRIT(1993)

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

हीरा पायो गांठ गठियायों, बार-बार वाको क्यों खोले।
हलकी थी तब चढ़ी तराजू, पूरी भई तब क्यों तोले।
क्यों तोले
मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

सूरत कलारी भई मतवारी,
मदवा पी गई बिन तोले। -2
हंसा पाये मानसरोवर, ताल तलैया क्यों डोले।
मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

तेरा साहब है घर माही, बाहर नैना क्यों खोले।
कहै कबीर सुनो भाई साधो, साहब मिल गये तिल ओले।
तिल ओले
मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।


विवरण
सुरति, चेतना की मादकता को बिना तोले पीती है। हंस मानसरोवर पाकर सब नदियां तालाब भूल जाता है। तराजू के तोल पर पूरी उतरने के बाद, वस्तु दुबारा नहीं तोली जाती। फिर मानव गांठ में बंधे हीरे को बार-बार क्यों देखत है?
संत कबीर जी मानव की असंतुष्ट बुद्धि को समझा रहे हैं। मनुष्य का लक्ष्य तो केवल अपने साईं को पाना है। फिर वह लक्ष्यहीन स्थानों में क्यों भटक रहा है?



ENGLISH TRANSLATION

Where is the need of words, when love has made drunken the heart. I have wrapped the diamond in my cloak, why open it again and again? When its load was light, the pan of the balance went up. Now it is full. Where is the need for weighing? The swan has taken its flight to the lake beyond the mountains. Why should it search for the pools & ditches anymore?. Your Lord dwells within you. Why need your outward eyes be opened? Kabir says - Listen my brother, My Lord - who ravishes my eyes, has united himself with me.